45 करोड़ के मुआवजे पर अड़े मेकर्स, रणवीर सिंह ने दिया फीस डिस्काउंट का तगड़ा ऑफर!
Don 3 Compensation: डॉन 3 फिल्म को लेकर रणवीर सिंह और फरहान खान के बीच में हुआ मुआवजा विवाद इस समय काफी ज्यादा हॉट टॉपिक बना हुआ है। कुछ वजहों के चलते रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ देने के बाद में फिल्म मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा और इसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 45 करोड़ के हार जाने की मांग कर दी है। लेकिन अब फिल्म संगठन की दखलंदाजी के बाद में रणवीर को राहत प्राप्त हुई।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
दरअसल हुआ कुछ यूं था कि साल 2023 में फरहान अख्तर ने एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले डॉन 3 की घोषणा कर दी थी। फिल्म में लीड किरदार में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को नया डॉन चुना गया था। लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक कुछ वक्त पहले ही रणवीर सिंह ने क्रिएटिव डिफरेंट के कारण इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया।
फरहान अख्तर ने किया 45 करोड़ के नुकसान का दावा
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की टीम ने कहा है कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन, तैयारी और शेड्यूलिंग पर पानी की तरह पैसा खर्च किया गया। रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ देने की वजह से उन्हें तकरीबन 45 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। फिल्म मेकर्स ने भारी भरकम नुकसान की भरपाई के लिए सीरियल तौर पर रणवीर सिंह के सामने हर्जाने की डिमांड रख दी थी।
रणवीर ने दिया समझौते का ऑफर
मार्च 2026 में प्रोड्यूसर्स गिल्ड की एक हाई लेवल मीटिंग की गई। जहां पर आमिर खान, करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला जैसे कई सारे दिग्गज शामिल हुए। इस मीटिंग में रणवीर सिंह की टीम ने पैच अप करने के लिए ऑफर दिया। उन्होंने 10 करोड़ कैश तुरंत देने की बात की और साइनिंग अमाउंट वापस करने का भी प्रस्ताव रख दिया। आगे किसी भी फिल्में 25 करोड़ की फीस डिस्काउंट देने का भी वादा कर दिया। इसके अलावा रणबीर की टीम ने फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर के साथ एक फिल्म करने की भी इच्छा जाहिर की। लेकिन फरहान और उनकी टीम ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया और वह पूरे 45 करोड़ के कैश का हर्जाना मांग रहे हैं।
FWICE ने लिया एक्शन
बात इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि फरहान ने इसकी शिकायत FWICE से की। तब रणवीर सिंह को तीन नोटिस भेजे गए जिनका जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया गया था। जिसका मतलब होता है की फिल्म वर्कर्स और टेक्नीशियन रणवीर के साथ में काम नहीं करेंगे। यह एक तरीके का अनौपचारिक बैन था। इसके जवाब में रणवीर सिंह की टीम ने FWICE को कानूनी नोटिस भेज दिया था और कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा दिया था।
CINTAA का मिला रणवीर को साथ
विवाद के ज्यादा बढ़ जाने पर संस्था CINTAA रणवीर सिंह के सपोर्ट में आई और उसने खुलकर बात की। CINTAA की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहती है कि उन्होंने प्रोफेशनल रुक दिखाते हुए 10 करोड़ का साइनिंग अमाउंट लौटने का ऑफर दिया। वह बहुत ही सराहनीय है क्योंकि आमतौर पर कलाकार ऐसा नहीं करते हैं।
CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने भी रणवीर सिंह के सपोर्ट में बोला और कहा कि धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर रणवीर सिंह ने मंदी से जूझ रही फिल्म इंडस्ट्री को दोबारा से खड़ा किया है। इसी वजह से हमें उनके जैसे सितारों की कदर करनी चाहिए।
लेकिन अभी राहत वाली बात यह है कि CINTAA और अन्य संस्थाओं के बीच बचाव के बाद में FWICE द्वारा रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए आदेश को वापस ले लिया गया है। अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड दोनों पक्षों के बीच में बातचीत करके इस 45 करोड़ के विवाद को भी शांत करवाने की कोशिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications