83 में कपिल देव के बाद रणवीर सिंह को ऑफर हुई पांच बायोपिक, एक फिल्म तुरंत कर दी फाईनल

रणवीर सिंह को इस समय हर जगह उनकी फिल्म 83 के लिए भर भर के तारीफें मिल रही हैं। एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने खुलासा किया कि 83 की सफलता के बाद उन्हें पांच बायोपिक फिल्में ऑफर हो चुकी हैं। इनमें से तीन बायोपिक स्पोर्ट्स से जुड़ी हैं। हालांकि, रणवीर सिंह ने इन फिल्मों की डीटेल्स नहीं उजागर की हैं लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें से एक फिल्म को रणवीर सिंह ने तुरंत हां कर दी है।

ये फिल्म है एक Paraplegic स्विमर की कहानी। फिल्म के बारे में ज़्यादा डीटेल्स अभी बाहर नहीं आई हैं लेकिन जल्दी ही इसका अनाउंसमेंट सबसे पहले किया जाएगा। बाकी चार बायोपिक भी अलग अलग स्टेज पर हैं और माना जा रहा है कि रणवीर इनमें से कम से कम तीन फिल्में कर सकते हैं।

ranveer-singh-offered-five-biopics-after-playing-kapil-dev-in-83-films-with-kabir-khan-bhansali-ali

वहीं रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में ये भी फाईनल किया है कि संजय लीला भंसाली, कबीर खान और अली अब्बास ज़फर के साथ फिल्में करने में ज़्यादा देर नहीं है। अली अब्बास ज़फर और रणवीर सिंह, सुलतान की रिलीज़ के बाद से ही एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करना चाहते हैं लेकिन मौका नहीं आ पा रहा है।

वहीं रणवीर ने बताया कि भंसाली अगला जो भी प्रोेजेक्ट करेंगे, वो उम्मीद करते हैं कि उस प्रोजेक्ट का हिस्सा रणवीर हों। रणवीर का नाम लगातार, भंसाली की फिल्म बैजू बावरा रीमेक से जोड़ा जा रहा है।

रणवीर सिंह का लंबा करियर

रणवीर सिंह का लंबा करियर

रणवीर सिंह ने बेहद सफलतापूर्वक बॉलीवुड में 11 साल का लंबा सफर तय कर लिया है। यशराज फिल्म्स के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद रणवीर सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इन 11 सालों में रणवीर सिंह ने अपने किरदारों में अलग अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। करियर के 11वें साल में रणवीर सिंह आखिरकार अपना टीवी डेब्यू भी कर लिया है और वो कलर्स के शो द बिग पिक्चर को होस्ट करते नज़र आ रहे है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Recommended Video

Deepika Padukone और Ranveer singh ने मीडिया के सामने एयरपोर्ट पर दिए Romantic Pose | FilmiBeat
रोहित शेट्टी की गोलमाल - सर्कस

रोहित शेट्टी की गोलमाल - सर्कस

करियर के 11वें साल की शुरूआत रणवीर ने बेहद शानदार प्रोजेक्ट के साथ की थी। उन्होंने रोहित शेट्टी के लिए उनकी अगली फिल्म सर्कस अनाउंस की थी। ये फिल्म Shakaepeare के कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण होगी और मशहूर क्लासिक अंगूर का रीमेक होगी। सर्कस 2021 के क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली थी लेकिन 83 की रिलीज़ के साथ सर्कस को आगे बढ़ा दिया गया और अब ये फिल्म जुलाई 2022 में रिलीज़ होगी। रणवीर सिंह का मानना है कि सर्कस उनकी खुद की गोलमाल है जो वो रोहित शेट्टी के साथ करना चाहते थे।

कबीर खान के साथ अगली फिल्म

कबीर खान के साथ अगली फिल्म

83 दो सालों बाद रिलीज़ के लिए तैयार है। और इस फिल्म की रिलीज़ होते ही ये धमाकेदार डायरेक्टर - एक्टर की जोड़ी अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुकी है। कबीर खान और रणवीर सिंह अब एक साधारण से लड़के की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं जो एक underdog है।कबीर खान लॉकडाउन के दौरान, अपनी अगली फिल्म के लिए एक कहानी ढूंढ रहे थे। जब उन्होंने ये underdog लड़के की कहानी, रणवीर सिंह को सुनाई तो रणवीर ने इसके लिए तुरंत हां कर दी।

रोहित शेट्टी की सिंबा फ्रेंचाईज़ी?

रोहित शेट्टी की सिंबा फ्रेंचाईज़ी?

येशभाई जोरदार, फरवरी 2022 में रिलीज़ हो रही है वहीं सर्कस, जुलाई 2022 में रिलीज़ होगी। इसके अलावा, रणवीर सिंह, करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज़ डेट फिलहाल तय नहीं की गई है। इसके अलावा, रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी की सिंघम 3 का भी हिस्सा होंगे वहीं उनका नाम सिंबा 2 के लिए बार बार लिया जा रहा है लेकिन रोहित शेट्टी सिंबा फ्रेंचाईज़ी आगे बढ़ाएंगे या नहीं फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

शंकर के साथ फिल्म

शंकर के साथ फिल्म

साउथ सुपरस्टार शंकर के साथ रणवीर सिंह, अन्नियन रीमेक करने वाले थे लेकिन ये फिल्म राइट्स को लेकर कोर्ट के चक्कर में फंस चुकी है और फिलहाल डिब्बाबंद हो चुकी है। लेकिन शंकर, रणवीर सिंह की डेट्स को जाने नहीं देना चाहते हैं और माना जा रहा है कि जल्दी ही वो रणवीर सिंह के साथ एक प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं जिसमें कियारा आडवाणी लीड हीरोइन होंगी।

अवार्ड्स की भरमार

अवार्ड्स की भरमार

अच्छी फिल्मों के साथ रणवीर सिंह के करियर में अवार्ड्स की भी भरमार होने लगी। हालांकि अपना पहला अवार्ड शाहरूख खान के हाथों लेकर रणवीर सिंह स्टेज पर ही रोने लगे थे। रणवीर सिंह फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने मसाला, कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और निगेटिव ज़ोन सब कुछ ट्राई कर लिया है।

83 के लिए मिली जमकर तारीफें

83 के लिए मिली जमकर तारीफें

बॉलीवुड में इस समय रणवीर सिंह से बेहतर कोई नहीं है। वो हर किरदार में इतनी बारीकी से घुस जाते हैं। 83 में उनके किरदार कपिल देव की हर जगह भर भर कर तारीफ हो रही है। माना जा रहा है कि रणवीर इस किरदार में ऐसा घुसे कि एक पल के लिए भी नहीं लगा कि परदे पर कपिल देव नहीं रणवीर सिंह है। 83 ने दर्शकों को हर सेकंड इमोशनल किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X