रणवीर सिंह करेंगे 'गजनी' डायरेक्टर ए आर मुरुगदोस के साथ तगड़ा धमाका? बन गई जोड़ी!
सुपरस्टार रणवीर सिंह को लेकर मशहूर है कि वो किसी भी फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो एक तगड़ा धमाका होता है और वो इस समय कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि उनके फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है। पता चला है कि रणवीर सिंह एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसको ए आर मुरुगदोस डायरेक्ट करने वाले हैं।
ये वही निर्देशक हैं जिन्होने सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म गजनी डायरेक्ट की थी और फिल्म ने रिलीज होने के बाद से ही धमाका कर दिया था। अब पता चला है कि रणवीर सिंह की जोड़ी इस निर्देशक के साथ बनने वाली है जिसको लेकर बात चल रही है। हालांकि इस फिल्म से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है।
माइनस 9 डिग्री पर शूटिंग के दौरान गुरु रंधावा के नाक से निकलने लगा खून, फैंस कर रहे हैं कमेंट


Click it and Unblock the Notifications