सिंबा से वायरल हुआ रणवीर सिंह का धांसू लुक, सुपरहिट की पक्की गारंटी

इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं चल रही हैं। उन्हीं में से एक है रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सिंबा। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी सारा अली खान। काफी वक्त से इस फिल्म को लेकर चर्चा चल रही थी। वहीं अब इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म का एक लुक वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह और उनके पुलिस ऑफिसर्स नजर आ रहे है।

हाल ही मे उनका पहला लुक वायरल हुआ था जिसमें रणवीर सिंह, सारा अली खान, करण जौहर और रोहित शेट्टी मस्ती करते हुए नजर आए थे। बता दें कि पहली बार रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान नजर आने वाली है और रणवीर इस फिल्म में एक इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आने वाले है।

ranveer singh, simmba, रणवीर सिंह, सिंबा

फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे है और इसको करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे है। बता दें कि इंस्पेक्टर भालेराव की भूमिका में नजर आने वाले रणवीर ने इस तरह की फिल्म पहले कभी नहीं की है।

फिल्म एक एक्शन कॉमेडी होगी जिसमें आपको सिंघम की भी याद आ सकती है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और फिल्म के सेट से रणवीर का ये लुक वायरल हो रहा है।

बता दें कि खबरें ये भी हैं कि सिंबा में अजय देवगन एक स्पेशल अपीरियंस में नजर आ सकते हैं। फिल्म ने अपने पहले पोस्टर से ही सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी थी।

फिल्म से रोहित शेट्टी और करण जौहर का नाम जुड़ने के बाद बताया जा रहा है कि ये फिल्म 300 करोड़ी साबित होने वाली है। बता दें कि अजय देवगन के स्पेशल रोल की वजह से इस फिल्म की सुर्खियां और भी ज्यादा बढ़ चुकी है।

बता दें कि रणवीर सिंह एक ऐसे स्टार है जो काफी ज्यादा एनर्जी के लिए जाने जाते है। इसके पहले उनकी रिलीज हुई फिल्म पद्मावत के लिए उनके अभिनय की खूब तारीफ की गई थी।

फिलहाल इस फिल्म में सारा अली खान और रणवीर की जोड़ी क्या कमाल करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X