'झुमका गिरा रे' पर रणवीर सिंह के नाना ने भी किया डांस, 93 साल की उम्र में भी हैं ज़िंदा दिल

Ranveer Singh Nana Danced At The Age Of 93

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बता दें कि फिल्म की कहानी के साथ-साथ किरदार भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। यह फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म है। लेकिन आपको बता दें कि इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने नाना के साथ एक बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर कर दिया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया कि रॉकी का किरदार फिल्म में उनके नाना का अवतार है। यहां तक कि रणवीर सिंह ने अपने नाना की तस्वीरों को शेयर करते हुए इस बात की वजह भी बताई।

रणवीर ने 93 साल के नाना के साथ शेयर की वीडियो

रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पहली तस्वीर शेयर करते हुए अपने नाना के साथ विक्ट्री पोज दिया। उसी पोस्ट में एक्टर ने दो वीडियो भी शेयर की। पहली वीडियो में रणवीर और उनके नाना झुमका गिरा रे पर थिरकते हुए देखे गए। इसे देखकर एक्टर काफी ज्यादा इमोशनल हो गए और अपने नाना को सिर पर किस भी किया। वहीं रणवीर सिंह की आखरी वीडियो में उनके नाना कहते हैं कि टिक्की छोड़ो टकीला लाओ। रणवीर सिंह ने अपने नाना के साथ है इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि नाना भले ही 93 साल के हैं लेकिन आज भी रॉक कर रहे हैं।

रणवीर की वीडियो पर सभी ने लुटाया प्यार

रणवीर सिंह के इस प्यारे से पोस्ट पर सेलिब्रिटीज और उनके फैंस भी जमकर व्यक्त करते हुए नजर आए। कृति सेनन ने कमेंट कर लिखा कि 'सुपर क्यूट', सिंगर और रैपर बादशाह ने लिखा कि 'टिक्की छोड़ो टकीला लाओ।' वही आपको बता दें कि करण जौहर ने कमेंट में लिखा कि 'दो दिल फेंक लोग'। रणवीर सिंह के फैंस को भी एक्टर के नाना का लुक काफी पसंद आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि मुझे बहुत अच्छा लगा कि वह हमेशा आपको सपोर्ट करते हैं। वहीं एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि ये वीडियो सच में बहुत खूबसूरत है।

फ़िल्म कर रही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई

लेकिन अगर हम रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो आपको बता दें कि इन दिनों यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने मंगलवार को 7.30 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसे मिलाकर टोटल कलेक्शन इस फिल्म ने 60.22 करोड़ का कर लिया। वीक डेज के बावजूद पहले 5 दिनों में ही फिल्म ने काफी अच्छी खासी कमाई कर ली।

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X