रणवीर को चाहिए कंट्रोल करने वाली बीवी!

रणवीर सिंह जो कि इस समय ब़ॉलीवुड के एलिजिबल बैचलर्स में शामिल हो चुके हैं का कहना है कि अब वो भी अपनी लाइफ में सैटल होने के लिए लड़की की तलाश कर रहे हैं। लेकिन वो लड़की ऐसी होनी चाहिए जो कि उन्हें कंट्रोल कर सके। रणवीर सिंह ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान ये पूछने पर कि रियल लाइफ में वो क्या शादी कब करने की सोच रहे हैं इसपर रणवीर सिंह ने बताया कि वो शादी के लिए लड़की ढ़ूंढ रहे हैं। लेकिन उन्हें मिल नहीं रही। अगर किसी को कोई लड़की पता है तो बता दे। रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है और लुटेरा फिल्म में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार साथ में काम किया है। रणवीर और सोनाक्षी के बीच शूटिंग के दौरान झगड़े भी हुए और दोनों की अच्छी दोस्ती भी हो गयी।

रणवीर सिंह ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और उनके साथ काम करने में उन्हें बहुत मजा आया। रणवीर सिंह ने लुटेरा फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि लुटेरा फिल्म में सोनाक्षी का किरदार सिर्फ वही प्ले कर सकती थीं। सोनाक्षी के अंदर एक बेहतरीन अदाकारा है जो कि अपनी अदाओं से खुद को इस तरह ढ़ाल लेती हैं कि ऐसा लगता है कि वो उसी जमाने की हैं जिसमें ये फिल्म बनाई गयी है। रणवीर ने कहा कि सोनाक्षी को देखकर आपको यही लगेगा कि सोनाक्षी के अलावा और कोई इस किरदार को निभा ही नहीं सकता था। सोनाक्षी ने फिल्म में जान डाल दी है।

रणवीर और सोनाक्षी के अफेयर की खबरें भी काफी समय तक मीडिया में सुर्खियां बनाती रहीं लेकिन रणवीर ने इन सभी खबरों को गलत कहा और कहा कि जब वो और सोनाक्षी सेट पर आए भी नहीं थे तभी से दोनों के बीच अफेयर की खबरें आने लगी थीं। सोनाक्षी और रणवीर पहली बार तब मिले जब लुटेरा फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट हो रहा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X