#MoveOn: पद्मावती रिलीज़ हो नहीं हो....लेकिन इस सुपरस्टार की अगली ब्लॉकबस्टर की तैयारी शुरू
पद्मावती का झंझट जल्द खत्म होता नहीं दिख रहा है लेकिन पद्मावती के विलेन रणवीर सिंह यानि कि अलाउद्दीन खिलजी अब आगे बढ़ गए हैं। फिल्म रिलीज़ हो, ना हो, कब हो, इन सब की चिता छोड़ते हुए रणवीर सिंह अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर चुके हैं।
फिलहाल रणवीर सिंह एक साथ तीन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं - ज़ोया अख्तर की गली बॉय, रोहित शेट्टी की टेंपर रीमेक और कबीर खान की 83 - वेन इट ऑल स्टारटेड।

एक तरफ, जहां कबीर खान की वर्ल्ड कप 1983 फिल्म फ्लोर पर जा चुकी है और 5 अप्रैल की रिलीज़ के लिए तैयार की जा रही है वहीं रोहित शेट्टी की टेंपर रीमेक जनवरी - फरवरी में फ्लोर पर जाएगी और दिसंबर 2018 में शाहरूख की बऊआ से क्लैश करेगी।
वहीं अब रणवीर अपनी तीसरी फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। ज़ोया अख्तर की गली बॉय में रणवीर सिंह स्ट्रीट रैपर बने है और फिल्म में उनके साथ होंगी ज़ोया अख्तर।
यानि कि 2019 तक रणवीर, बैक 2 बैक चार ब्लॉकबस्टर देकर , सलमान - शाहरूख की लीग में आ चुके होंगे -


Click it and Unblock the Notifications