Ranveer Singh ने की भरी महफिल में सोनू निगम की नकल, गाया शाहरुख का गाना, हो गए भयंकर ट्रोल

Ranveer Singh mimics Sonu Nigam: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" के प्रमोशन में जोर शोर से व्यस्त हैं। हालिया हुए एक कार्यक्रम के दौरान रणवीर काफी मजाकिया अंदाज में दिखे। जहां इवेंट में एक्टर सोनू निगम की मिमिक्री करते नजर आए।
उन्होंने मजाक में कहा, "आज मैं लूंगा बदला" और फिर उन्होंने स्टेज पर फिल्म परदेस से सोनू निगम का लोकप्रिय गाना "ये दिल दीवाना" गाया। जैसे ही रणवीर ने गाना गाया, बैकग्राउंड में सह-कलाकार आलिया भट्ट उनके लिए चीयर करती नजर आईं। वीडियो जाहिर तौर पर वायरल हो रहा है।
गाने को लेकर ट्रोल हो गए रणवीर सिंह
हालांकि रणवीर ने यह गाना मजाक में गाया है। लेकिन किंग खान के फैंस इससे नाराज नजर आए। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "ओवरएक्टिंग का पैसा काटो।" वहीं, दूसरे ने लिखा- cringe at it best .. जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई इसे चुप कराओ प्लीज..
याद दिला दें, पिछली बार जब रणवीर सिंह करण जौहर के चैट शो "कॉफी विद करण" में दिखे थे, उन्होंने अपना मिमिक्रीन टैलेंट दिखाया था, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए थे। शो में उन्होंने ऋतिक रोशन, अजय देवगन, वरुण धवन और कार्तिक आर्यन.. सबकी नकल उतारी थी।
बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो करण जौहर के निर्देशन में बनी "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" 29 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना अजमी मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications