उड़ीसा के सीएम से मिले Ranveer Singh, इस वजह से पहुंचे कटक स्टेडियम!

सुपरस्टार रणवीर सिंह इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और इसके साथ साथ वो कई तरह की एक्टिविटीज भी करते रहते हैं। इस वक्त उनकी तस्वीरें सीधे उड़ीसा से सामने आई हैं जहां वो उड़ीसा के मुख्यमंत्री के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल यहां रणवीर सिंह हॉकी विश्वकप के लिए पहुंचे थे। जी हां, आज हॉकी विश्वकप की ओपनिंग सेरेमनी होगी और इसका आयोजन कटक के बाराबती स्टेडियम में होगा।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और खुद सीएम ने उनकी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,
''#HockeyWorldCup2023 समारोह से पहले लोकप्रिय अभिनेता @RanveerOfficial से बाराबती स्टेडियम, कटक में मिलना खुशी की बात है। मुझे यकीन है कि उनकी उपस्थिति उत्सव में काफी आकर्षण जोड़ेगी। आइए हम सब मिलकर हॉकी के जज्बे का जश्न मनाएं।''

ट्वीट काफी चर्चा में है
इसके बाद ये ट्वीट काफी चर्चा में है लेकिन अभिनेता रणवीर सिंह की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। इस दौरान सीएम ने रणवीर सिंह को एक टी-शर्ट भी तोहफे में दी थी जिसका नंबर 69 है और इसपे रणवीर सिंह का नाम लिखा हुआ था।

खेलों को काफी पसंद करते है
बता दें कि रणवीर सिंह भी खेलों को काफी पसंद करते है। गौरतलब है कि सुपरस्टार रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

रिस्क नहीं लेना चाहते हैं
फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है और फैंस रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि वो रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस
आखिरी बार अभिनेता को रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में देखा गया था और ये फिल्म रिलीज के साथ ही बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी जो कि काफी चौकाने वाली बात थी।


Click it and Unblock the Notifications











