रणवीर सिंह के बंगले में शख्स की गोली मारकर हत्या? मचा बवाल और उठ रहे है इतने सवाल!

ranveer singh, rocky aur rani ki prem kahani

Murder In Randhawa House- रंधावा हाउस से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि आपको हैरान करने लिए काफी है। रणवीर सिंह के इस बंगले में एक मर्डर हुआ है जिसके बाद लोग काफी सहमें हुए हैं।

पता चला है कि शादी के दौरान एक 55 वर्षीय व्यक्ति की उसके बेटे के ससुर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इसको लेकर छानबीन कर रही हैं। अब सवाल है कि क्या इसको लेकर रणवीर सिंह से भी पूछताछ की जाएगी?

अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए। दरअसल ये रणवीर सिंह का खुद का नहीं बल्कि ऑनस्क्रीन बंगला है। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में इसी बंगले में रणवीर सिंह रहते थे और फिल्म में इसको रंधावा हाउस के नाम से जाना जाना था।

तो जाहिर है कि इससे रणवीर का कोई लेना देना नहीं है। रिपोर्ट्स हैं सेंट्रल नोएडा की पुलिस उपायुक्त सुनीति ने मृतक की पहचान अशोक यादव के रूप में की, जो सेक्टर 51, नोएडा के निवासी और सेक्टर 51 ब्लॉक एच निवासियों के कल्याण संघ के अध्यक्ष थे।

"शादी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर शहतूत फार्महाउस में आयोजित की गई थी और यहीं पर गाजियाबाद के रहने वाले शेखर ने सोमवार रात करीब 9.30 बजे कथित तौर पर अशोक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अशोक के बेटे और शेखर की बेटी का तलाक चल रहा था, जिसके कारण दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था।'' जैसे ही ये हत्याकांड हुआ मामला काफी गर्म हो गया है। फिल्म में इस बंगले का इस्तेमाल होने के कारण इसकी चर्चा काफी तेजी से हो रही है।

लोग इसको रणवीर सिंह का बंगला बोलकर बात कर रहे हैं। इस बंगले की कीमत कीमत 19-29 करोड़ के बीच बताई जा रही है। हालांकि इस पूरे में रॉकी और रानी की पूरी स्टारकास्ट की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X