बैन होने के बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह, चेहरा छिपाया और मीडिया किया पूरी तरह इग्नोर

Ranveer Singh Ignores Paparazzi: रणवीर सिंह इस वक्त काफी मुश्किल में हैं और लगातार उनको लेकर चर्चा हो रही है। इसका कारण है कि डॉन 3 फिल्म जिसको छोड़ने के बाद उनको FWICE की तरफ से बैन कर दिया गया है।

Ranveer Singh

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने जब प्रतिबंध का फैसला किया तो सभी हैरान रह गए थे। धुरंधर 2 जैसी फिल्म देने के बाद इंडस्ट्री में बैन होना एक बुरी खबर है। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि बैन होने के बाद सामने आया है।

Also Read
अवॉर्ड की चाहत में हर साल नया सूट सिलवाते थे धर्मेंद्र, कभी नहीं मिला सम्मान! आज अवॉर्ड तो था लेकिन...
अवॉर्ड की चाहत में हर साल नया सूट सिलवाते थे धर्मेंद्र, कभी नहीं मिला सम्मान! आज अवॉर्ड तो था लेकिन...

बैन लगने के बाद ये पहली बार था जब रणवीर सिंह पब्लिकली नजर आए हैं। वो एयरपोर्ट पर उतरे लेकिन इस बार उनका अंदाज बिल्कुल बदला हुआ था। जी हां, रणवीर सिंह ने मीडिया को पूरी तरह इग्नोर किया और कुछ ऐसा कर दिया जो कि हैरान करने वाला है।

मास्क लगाया, मीडिया को किया इग्नोर

रणवीर सिंह को इस दौरान एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अपनी गाड़ी से उतरते वक्त ही रणवीर सिंह ने मास्क लगाया हुआ था। मीडिया वाले आवाज लगाते रहे लेकिन अभिनेता ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। ऐसा पहली बार था कि चुलबुले रणवीर सिंह बिना पोज दिए या बिना कुछ कहे सीधे अंदर चले गए और मीडिया को इस तरह से इग्नोर कर दिया। पैपराजी के कैमरों से बचने के लिए ही उन्होंने मास्क पहना था और वो किसी तरह से सामने नहीं आना चाहते थे। हाल ही में वो फिल्म धुरंधर 2 का हिस्सा बने थे जिस फिल्म ने रिलीज होकर बवाल काट दिया था।

क्या है पूरा विवाद

फरहान अख्तर एक फिल्म बना रहे थे जिसका नाम है डॉन 3 और इसमें रणवीर सिंह को लीड रोल में कास्ट किया गया था। हालांकि फिल्म शुरु होने के कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह ने शूटिंग छोड़ दी थी। इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने भारी नुकसान का दावा किया। इसके बाद फरहान अख्तर की शिकायत के बाद FWICE ने ये फैसला लिया है।

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X