'गुंडे' रणवीर ने दिल्ली को बदनाम किया?
मात्र दो फिल्मों से बॉलीवुड में छाये दिल्ली के ऱणवीर सिंह ने फ्लाइट में खाने के लिए जो हंगामा मचाया है उसे दिल्ली शर्मसार हो गयी है। दिल्ली वालों को तो लोग देश का दिल कहते हैं लेकिन इसी दिल्ली के एक लड़के ने खाने के लिए दिल छोटा कर लिया।
यह कहना है वनइंडिया के एक पाठक का। दिल्ली के आलोक भारती ने वनइंडिया से कहा कि रणवीर सिंह एक बिगड़ैल आदमी हैं, जो गाहे-बेगाहे तमाशे करते रहते हैं। इससे केवल दिल्ली का नाम खराब होता है।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह मुंबई से कोलकाता फ्लाइट से जा रहे थे। यात्रा को दौरान उनके पास एयर होस्टेस उनसे खाने के बारे में पूछने आयीं तो उन्होंने मना कर दिया औऱ अपने काम में बिजी हो गये।
थोड़ी देर बाद उन्होंने एयर होस्टेस को बुलाकर नॉनवेज फूड मांगा तो होस्टेस ने कहा कि नॉनवेज फूड खत्म हो गया है, आप वेज में से कुछ ले लीजिये इस पर रणवीर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने जमकर एयर होस्टेस को खरी-खोटी सुनायी उनके मुंह से निकलने वाले अंगारे तब तक बरसते रहे जब तक कि वो कोलकाता नहीं पहुंच गये।मालूम हो कि इन दिनों रणवीर सिंह फिल्म गुंडे में व्यस्त हैं। जिसमें उनकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं।


Click it and Unblock the Notifications












