Video: सड़क पर रैश ड्राइविंग कर रहे शख्स को रणवीर ने लगाई फटकार, ड्राइवर बोला बदतमीज है एक्टर

By Salman

Recommended Video

Ranveer Singh blasts a man for rash driving; Watch Video | FilmiBeat

अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर ही मस्ती के मूड में रहते है और लोगों से काफी अच्छी तरह से मिलते है। इस समय वो फिल्म सिंबा को लेकर बिजी है और काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है। अपने कूल स्वभाव के कारण चर्चा में रहने वाले रणवीर सिंह हाल ही में अपना आपा खो बैठे और एक कार वाले को जमकर फटकार लगा डाली। इस समय वो रास्ते में ही मौजूद और कार से कहीं जा रहे थे। दरअसल वो आदमी रणवीर की गाड़ी को देखकर उनके पीछे चलने लगा और वीडियो बनाने के लिए तेज गति से बगल में गाड़ी चलाने लगा।

फिर क्या था रणवीर सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होने गाड़ी का सीसा नीचे किया और लताड़ लगा दी। ये पूरा वाक्या एक एक कैमरे में कैद हो गया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ranveer singh, रणवीर सिंह

आपको बता दें कि इस वीडियो को अपलोड करते हुए युवक ने लिखा है कि..'बदतमीज इंसान बात करने की तमीज नहीं है, तुम जैसे इंसान को ये भी नहीं पता है कि किसी की मां बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है, पागल इंसान अगर ये एटीट्यूड रहा तो जल्दी ही सड़क पर आ जाएगा, पहले लोगों से बात करने की तमीज सीख फिर हीरो बनना, फ्लॉप एक्टर' ।

वीडियो को अपलोड करने के साथ साथ इस तरह से युवक ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली है। रिपोर्ट्स की माने तो वो रणवीर की कार के बराबर कार चला रहा था और फोन बिजी भी था।

जिस कारण किसी यातायात दुर्घटना के खतरे से रणवीर ने अपना आपा खो दिया और उसको जमकर फटकार लगाई।आप देखिए ये वीडियो जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X