लुटेरा के रणवीर सिंह हुए घायल
बॉलीवुड के हीरो रणवीर सिंह जो फिल्म 'लुटेरा' की शूटिंग कर रहे हैं, खबर आई है कि शूटिंग के दौरान डांस सीन करते हुए रणवीर के कमर में मोच आ गई है जिसके कारण उन्हें अस्पताल भी ले जाना पड़ा।
मोच के तुरंत बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब वहां के डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिन तक आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल कुछ समय तक इस फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। इस फिल्म में दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा रणवीर के साथ काम कर रही हैं।
रणवीर सिंह की पहली फिल्म बैंड बाजा बारात ने दर्शकों का दिल जीत लिया इसके बाद इनकी फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल आई जिसमें ये लड़कियों का दिल चुराना और उनके पैसे गायब कर देना रणवीर का पेशा था। अब ये फिल्म लुटेरा लेकर आ रहे हैं देखते हैं रणवीर और सोनाक्षी की जोड़ी कितनों का दिल लुट पाती है।


Click it and Unblock the Notifications