रणवीर सिंह ने स्टेच्यू बनकर संगीतकार फ्रेडी मर्करी को दिया ट्रिब्यूट, वायरल हुआ वीडियो

अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा अपनी मस्ती और चुलबुलेपन की वजह से सुर्खियों में छाए रहते है। बता दें कि रणवीर सिंह का एक वीडियो और फोटो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक स्टेच्यू के सामने उसी पोज में खड़े है। दरअसल इन दिनो रणवीर सिंह स्विटजरलैंड में और जिस मूर्ति के सामने वो खड़े है वो मूर्ति है फेमस ब्रिटिस संगीतकार फ्रेडी मर्करी की।

बता दें कि इसके सामने रणवीर सिंह उनके पोज में खड़े है। इस फोटो के साथ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो गाना गाते हुए जोर जोर से मूर्ति के सामने डांस करते हुए नजर आ रहे है।

Ranveer singh, रणवीर सिंह

बता दें कि रणवीर सिंह अपनी अजीबोगरीब हरकतों के कारण भी हमेशा सुर्खियों में छाए रहते है। बता दें कि स्विटजरलैंड में मूर्ति के सामने खड़े रणवीर सिंह ने आर्मी की तरह जैकेट भी पहन रखी है और उनके जैसा सूट भी पहन रखा है।

उन्होने इसके अलावा सफेद पैंट और सफेद शर्ट पहन रखी है। दरअसल रणवीर सिंह ये सब करके महान म्यूजीशियन को एक ट्रिब्यूट दे रहे थे। इसके अलावा रणवीर सिंह कहते है कि बचपन से ही वो उनके काफी बड़े फैंस थे और उनके माता पिता भी उनको सुनना पसंद करते थे।

रणवीर ने कहा कि वो उनके काफी बड़े फैन है और वो काफी समय तक भारत में भी रहे है और उनका यहा से काफी पुराना नाता है। उनसे रणवीर ने हमेशा मस्त औऱ खुश रहना सीखा है।

रणवीर बताते है कि एक बार उनका गाना रिलीज हुआ था और उन्होने गाना सुना और वो गाना उनको याद हो गया था जिसको वो गुनगुनाते रहते थे। उन्होने ये भी बताया कि उनके पास काफी एनर्जी थी वो काफी अच्छा परफॉर्म करते थे।

इसके आगे रणवीर ने बोला कि वो उनको काफी हद तक फॉलो करते है और वो एक सच्चे कलाकार थे जिनसे उनको काफी कुछ सीखने को उनकी लाइफ मे मिला है।

हाल ही मे रिलीज हुई फिल्म पद्मावत को लेकर रणवीर सिंह की काफी तारीफ हुई थी और इस फिल्म में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल किया था जो लोगों के दिलों पर घर गया था।

इसी के चलते रणवीर सिंह को फिल्म के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। बहुत जल्द रणवीर सिंह फिल्म सिंबा मे नजर आएंगे और बता दें कि इस फिल्म को रोहित शर्मा डायरेक्ट कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X