देखते रह गए टाइगर, Simmba में रणवीर सिंह का जबरदस्त लुक, सारे एक्शन हीरो की छुट्टी

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जहां एक तरफ सलमान की भारत है, शाहरुख की जीरो है और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। वहीं रणवीर सिंह की सिंबा को लेकर क्रेज भी कुछ कम नहीं है। सिंबा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जिसकी वजह से इस फिल्म से हाल ही में सामने आया रणवीर सिंह का लुक है। ये लुक खुद रणवीर सिंह ने शेयर किया है।

[जाह्नवी के हाथ से निकल गई बड़ी फिल्म, करण जौहर ने खुद बताया, चौंक जाएंगे आप!]

रणवीर सिंह का मूछों वाला लुक तो पहले ही देखा जा चुका है लेकिन हाल ही में वे अपनी दमदार बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आए हैं। ये दमदार बॉडी उन्होंने आने वाली फिल्म सिंबा के लिए बनाई है। वे इसी लुक के साथ एक्शन-डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में एक्शन सीन करते नजर आएंगे। वाकई रणवीर सिंह को इस लुक में देखना काफी दिलचस्प होगा।

ranveer-singh-look-from-simmba-shocked-everyone

वहीं उनके इस लुक ने इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। उनकी इस तस्वीर में टाइगर श्रॉफ और विक्की कौशल ने भी कमेंट कर हैरानी जताई है। सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। लिहाजा, उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है। रणवीर अपनी बाकी फिल्मों की तुलना में यहां ज्यादा दबंग नजर आने वाले हैं। फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, यहां जानें क्यों सिंबा बन सकती है 2018 की सुपरहिट फिल्म-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X