Twitter चस्का : फोटो ट्वीट कर के बेहोश हो गए रणवीर सिंह!
[गपशप] इसे कहते हैं किसी चीज़ की लत। और रणवीर सिंह की लत का नाम है सोशल नेटवर्क। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तो वो हर वक्त रहते ही हैं लेकिन अब तो उनके इस सोशल मीडिया के नशे की हद ही हो गई। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने ऑपरेशन का लाइव ट्वीट शेयर किया है।
ऑपरेशन थियेटर में रणवीर की फोटो देखकर कर फैन्स को चौंका दिया है. दरअसल, पिछले दिनों फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान रणवीर को चोट लग गई थी। जिस कारण मुंबई के एक अस्पताल में उन्हें अपने बाएं हाथ का ऑपरेशन करवाना पड़ा।
रणवीर और दीपिका ने कर डाला भंसाली को परेशान...अटकी फिल्म!
लेकिन मर्द रणवीर को दर्द नहीं होता और उन्होंने ये साबित करने के लिए ऑपरेशन थिएटर से ही लाइव ट्वीट करने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं वो तब तक ट्वीट करते रहे जब तक उनका मन नहीं भर गया।
रणवीर ने पहले ट्वीट में अपनी एक फोटो शेयर की और उस पर लिखा 'लाइव फ्रॉम ऑपरेशन थिएटर। रणवीर ने इसके बाद लिखा कि जल्द ही वह बेहोश होने वाले हैं और आखिरी ट्वीट से पहले उन्होंने लिखा कि उनकी गर्दन पर इंजेक्शन लगाया गया है और उन्हें घबराहट हो रही है। इसके बाद रणवीर ने कोई ट्वीट नहीं किया। दरअसल, इसके बाद रणवीर का ऑपरेशन शुरू हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications


