दीपिका पादुकोण के सामने रणवीर सिंह ने को-स्टार के साथ किया Lip Lock, वीडियो वायरल
दीपिका पादुकोण 'छपाक' रिलीज के बाद अब जल्द रणवीर सिंह के साथ 83 में दिखाई देंगी। वह इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी की भूमिका में हैं। पहली बार होगा जब शादी के बाद रणवीर और दीपिका बड़े पर्दे पर पति-पत्नी की रील भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में 83 के कई पोस्टर रिलीज किए गए। अब 83 से ये वीडियो सामने आया है।
हालांकि इस वीडियो को फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन यहां पर रणवीर अपने 83 के को स्टार के साथ लिप लॅाक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रणवीर को स्टार जतिन के साथ लिप लॅाक करने लगे। वहां मौजूद सभी लोग दोनों के लिए हल्ला मचा रहे थे।

इसके बाद रणवीर सिंह अपना फोन हाथ में लेते हुए कहते हैं कि तुम्हारी भाभी लाइव पर है और ये सब देख रही हैं। क्या हो रहा है। रणवीर यहां पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण का जिक्र कर रहे हैं। बता दें कि कबीर खान के निर्देशन में बन रही 83 भारतीय क्रिकेट टीम के पहले विश्व कप की कहानी पर आधारित है।
रणवीर फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। दीपिका इस फिल्म में कलाकार होने के साथ वह इसकी निर्माता भी हैं। 83 के बाद रणवीर की अगली फिल्म होगी जयेशभाई जोरदार। जो कि एक कॅामेडी फिल्म होगी। फिलहाल चलिए आपको ये वीडियो दिखाते हैं जिसमें रणवीर अपने सह कलाकार के साथ लिप लॅाक कर रहे हैं।
View this post on InstagramThere sure is a lot of love amongst the cast of #83TheFilm. @ranveersingh #ranveersinghupdates
A post shared by TVW NEWS India (@tvwnewsindi) on


Click it and Unblock the Notifications