रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने शुरु की 'सर्कस' की शूटिंग- 2021 के अंत में होगा धमाका
कुछ ही दिनों पहले रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म सर्कस की घोषणा की थी, जिसमें रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नाडीज को बतौर मेनलीड कास्ट साइन कर लिया गया है। सिंबा के बाद रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी को लेकर फैंस एक बार फिर उत्साहित हैं। बता दें, मुंबई के महबूब स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग बुधवार (18 नवंबर) से शुरु कर दी गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग फरवरी तक पूरी हो जाए। फिल्म का कुछ हिस्सा गोवा और ऊटी में भी शूट किया जाएगा। मेकर्स फिल्म को साल 2021 के अंत में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग के लिए रोहित शेट्टी ने पूरा महबूब स्टूडियो ही बुक कर लिया है। कोविड 19 से तमाम सुरक्षा बरतते हुए फिल्म की शूटिंग शुरु की दी गई है। सेट पर रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, वरूण शर्मा और मुरली शर्मा को स्पॉट किया गया था। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications