..................... Ranveer Singh and kareena Kapoor have the cutest selfie - Hindi Filmibeat

PIC OF THE DAY: करीना कपूर ने भी छोड़ा दिलवाले शाहरूख - सलमान का साथ!

[बॉलीवुड समाचार] इसे कहते हैं वक्त के साथ पाला बदल देना। जो आजकल करीना कपूर ने किया है। 2015 यंग स्टार्स के नाम रहा है और इनमें सबसे ऊपर है रणवीर सिंह का नाम जिन्होंने साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड में टिकने आए हैं।

वहीं शाहरूख सलमान की प्रेम रतन धन पायो और दिलवाले के बारे में बात ना ही की जाए तो बेहतर है। तो ऐसे में बेगम बेबो ने भी पुरानी गलतियां सुधारने का फैसला किया।
[जब नन्हीं करीना से सेट पर मिले थे सलमान!]

अगर याद ना हो तो दिला दें कि कुछ समय पहले तक करीना कपूर का मानना था कि वो केवल स्टार्स के साथ काम करती हैं। इसलिए वो खान क्लब के लिए बनी हैं। लेकिन पिछले कई सालों से करीना स्पेशल अपीयरेंस और आइटम डांस छोड़कर कुछ नहीं कर रहीं।

हद तो तब हो गई थी जब वो रणवीर सिंह के कास्ट होते ही रामलीला छोड़कर निकल गईं। लेकिन हाल ही में करीना ने सारे हिसाब बराबर कर लिए हैं। कम से कम उनकी और रणवीर सिंह की सेल्फी तो यही कह रही है। इसके अलावा वो अर्जुन कपूर के साथ एक ज़बर्दस्त फिल्म में भी आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X