रणवीर सिंह से लेकर करण जौहर ने माना- रोहित शेट्टी हैं BOX OFFICE के ब्लॉकबस्टर किंग
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने महज 5 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। सिंबा ने अब तक 124 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, 100 करोड़ क्लब में सिंबा रोहित शेट्टी की आठवीं फिल्म है, वह भी लगातार। इस मौके पर रणवीर सिंह और धर्मा प्रोडक्शन ने रोहित शेट्टी को ब्लॉकबस्टर किंग का टैग दे दिया है।
रणवीर सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट किया- ALL HAIL THE BLOCKBUSTER KING! 👑 RO-BRO BE SLAMMIN' CENTURY AFTER CENTURY 💯 #RohitShetty 👊🏽 Ek hi toh hai 🌟

वहीं, करण जौहर ने भी फिल्म की सफलता से खुश होकर रोहित शेट्टी के बारे में लिखा कि- रोहित मसाला फिल्में बनाने में मास्टर बन चुके हैं। बता दें, करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। बहरहाल, करण जौहर की बातों से शायद सभी इत्तेफाक रखते होंगे। फुल एक्शन धमाका मसाला इंटरटेनर के किंग हैं रोहित शेट्टी। यही वजह है कि बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों की लिस्ट में वह टॉप पर हैं।
साल 2010 में आई फिल्म गोलमाल 3 के बाद रोहित शेट्टी ने लगातार 7 सौ करोड़ी फिल्में दी हैं। जिसमें से दो फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है। जी हां.. शायद ही किसी निर्देशक ने ऐसा तगड़ा बिजनेस दिखाया है। रोहित शेट्टी ने शाहरुख खान और अजय देवगन को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्में दी हैं। उम्मीद है कि सिंबा रणवीर सिंह की भी टॉप फिल्म बन जाए।
यहां देंखे रोहित शेट्टी का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications