#PictureShuru: धमाकेदार है नाम....शानदार फिल्म...सुपरहिट स्टारकास्ट!
कबीर खान एक बार फिर वापस लौट आए हैं। इस बार सलमान खान के बिना। इस बार उनके साथ हैं, इस समय के चमकते सितारे रणवीर सिंह। और फिल्म का नाम है '83 वेन इट ऑल स्टारटेड। यानि कि सब कुछ जब शुरू हुआ।
फिल्म वर्ल्ड कप 1983 जीतने की कहानी है। जब देश के 14 चमकते सितारों ने उस चमचमाती ट्रॉफी पर अपना हक जमाया था। उस दौर में जब भारत को और भारतीय क्रिकेट को लोग ज़्यादा कुछ नहीं समझते थे।

अंग्रेज़ी में कहिए तो हमारी टीम Underdogs थी। यानि कि किसी को उम्मीद ही नहीं थी कि ऐसा कुछ हो जाएगा। अब कबीर खान इस फिल्म को परदे पर उतारने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
लॉन्च के दौरान कबीर ने बताया कि उनका एक एक रोम इस फिल्म को बनाना चाहता था इसलिए वो इसे बनाने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे थे।
लॉन्च के दौरान 1983 के वर्ल्ड कप की पूरी टीम मौजूद थी। मदन लाल ने बताया कि उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उनकी टीम के इस अचीवमेंट पर कोई फिल्म भी बनाना चाहता है।
वहीं कबीर खान ने कहा कि वो चाहते हैं कि उनका बेटा भी 83 की इस टीम पर उतना ही गर्व करे जितना कि वो करते हैं। इसलिए वो ये फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। बाकी कास्ट का चयन करना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications


