आयुष्मान खुराना ने रणवीर सिंह को बताया सबसे एनर्जेटिक और स्टाइलिस अभिनेता
बॉलीवुड में यूं तो है बहुत सारे अभिनेता है जो कि अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते है। बता दें कि हाल ही में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने रणवीर सिंह के लिए बोलते हुए कहा कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से है जिनके पास एनर्जी का भंडार है। आयुष्मान खुराना रणवीर की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
आपने अभिनेता रणवीर सिंह को कई मौंको पर डांस करते और उछलते कूदते देखा हो जो औरों से बिल्कुल अलग होता है। रणवीर सिंह अपनी परफॉर्मेंस में एनर्जी का वो तड़का लगाता है जिससे महफिल के जान में जान आ जाती है।

आयुष्मान खुराना से एक मैगजीन के लिए बात की जा रही थी कि तभी उनके पूछा गया कि आपको बॉलीवुड में एक फैशन आइकॉनिक और बेहतरीन अभिनेता कौन लगता है।
इस बात का जवाब देते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा कि वो रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन अभिनेताओं मे से हैं जो अपनी एनर्जी और फैशन के साथ साथ अपने दमदार अभिनय के लिए भी जाने जाते है।
रणवीर सिंह के बारे में आगे बोलते हुए आयुष्मान ने कहा कि वो वो एक ऐसे स्टार है जो कि बिल्कुल भी नहीं शर्माते है और हमेशा अपनी स्टाइल बदलते रहते है। वो अपने हर बदलाव में सिर्फ अपनी एनर्जी के कारण बदले हुए नजर आते रहते है।
आयुष्मान का कहना है कि रणवीर ना सिर्फ अपनी स्टाइल साथ में लेकर घर से निकलते है बल्कि वो अपने साथ अपनी बेशुमार एनर्जी भी लेकर निकलते है।
आपने आयुष्मान खुराना को कई जगह होस्टिंग करते हुए तो जरूर देखा होगा पर उन्होने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर दी है और वो कई फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दे चुके है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म विक्की डोनर तो काफी अच्छी चली थी और लोगो को काफी ज्यादा पसंद भी आई। इसके बाद आयुष्मान की फिल्म बरेली की बर्फी के लिए भी तारीफें हुई थी।
आयुष्मान खुराना और रणवीर सिंह एक दूसरे के दोस्त है। बता दे कि रणवीर भी इन दिनों फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है और काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है।
फिल्म की शूटिंग के दौरान रणवीर को फुटबाल मैच के दौरान चोट लग गई थी लेकिन अब वो ठीक हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











