रणवीर को डिप्रेशन नहीं, सब अफवाहें हैं!
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर हाल ही में एक जाने माने अखबार ने खबर पब्लिश की गयी थी कि रणवीर सिंह आजकल काफी डिप्रेस हैं क्योंकि हाल ही में उनके दोस्त ने सुसाइड कर ली थी जिसकी वजह से रणवीर काफी परेशान हो गये थे। उनकी इस परेशान के दौरान दीपिका ने उनकी मदद की और उनका साथ दिया। अखबार में छपी खबर के अनुसार दीपिका भी आजकल काफी डिप्रेस हैं और वो गोलियों का सहारा ले रही हैं।
लेकिन इन खबरों से इतर सफाई देते हुए कहा गया है कि रणवीर सिंह बिल्कुल ठीक हैं और इस तरह की खबरों को तूल ना दिया जाए। ये सफाई रणवीर की तरफ से दी गयी है और कहा गया है कि इन खबरों को अब मीडिया द्वारा ना उछाला जाए। इससे रणवीर को काफी इफेक्ट पड़ रहा है और साथ ही दीपिका भी काफी परेशान हो रही हैं।
फिल्हाल ये तो सभी को पता है कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक बहुत ही चुलबुले और हमेशा मस्ती करते रहने वाले एक्टर हैं। वो हमेशा हंसते रहने और दूसरों को हंसाते रहने में ही विश्वास रखते हैं। अपने दोस्त की मौत के बाद से ही वो काफी परेशान से रहने लगे थे और उन्हें इस बात का बेहद दुख था कि वो अपने दोस्त को बचा नहीं पाए।
खैर रणवीर सिंह डिप्रेस हों या ना हों लेकिन सच तो ये है कि इन खबरों के अनुसार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे के बेहद करीबी दोस्त बन चुके हैं और रणवीर व दीपिका ने हाल ही में इस बात को स्वीकार भी किया जब उन्हें एक टीवी शो के दौरान कपल कहकर बुलाया गया।


Click it and Unblock the Notifications
