ViralPic: आलिया भट्ट की ये तस्वीर हो रही है वायरल
आलिया भट्ट की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। और इस तस्वीर में रणवीर सिंह अपने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज़ कर रहे हैं। गौरतलब है कि रणवीर और आलिया MakeMyTrip.com के ब्रांड एंबेज़डर हैं और उन्होंने शायद अपना नया एड शूट किया है।
पहले भी इनकी साथ में तस्वीरें देख लोग बस इनकी केमिस्ट्री देखते ही रह गए। और इस बार भी रणवीर आलिया को साथ देखकर बस मन कर रहा है कि कोई इन्हें साथ में साइन क्यों नहीं करता। देखिए साथ में दोनों की तस्वीरें।

इस बार रणवीर सिंह बने हैं राज दिलवाला। और अपने घुटनों पर बैठकर आलिया को प्रपोज़ कर रहे हैं। दोनों की साथ में जब पहली तस्वीर आई थी तो तहलका ही मच गया था।
["वो मुझे शाहरूख - सलमान जितना कमा कर देता है!"]
फिलहाल आलिया भट्ट गौरी शिंदे की फिल्म डियर ज़िंदगी कर रही हैं और रणवीर सिंह आदित्य चोपड़ा की बेफिक्र में व्यस्त हैं। डियर ज़िंदगी शायद नवंबर में रिलीज़ होगी।
इसके अलावा आलिया भट्ट वरूण धवन के साथ बदरीनाथ की दुल्हनिया में दिखाई देंगी। रणवीर सिंह की बेफिक्रे 9 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है, जिसके बाद वो दीपिका पादुकोण के साथ संजय लीला भंसाली की पद्मावती में दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications













