Ranveer Singh अपने से दोगुनी छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस, सामने आया लुक

Ranveer Singh Sara Arjun Age Gap: रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर' का पहला लुक उनके 40वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने जारी कर दिया है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया और फैंस रणवीर को एक दमदार एक्शन रोल में देखकर काफी एक्साइटेड नजर आए।
टीजर में दिखा रणवीर का धमाकेदार लुक
इस फर्स्ट लुक प्रोमो में रणवीर सिंह को एक जबरदस्त और आक्रामक अंदाज में दिखाया गया है। वह एक्शन सीन करते और बंदूकें चलाते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में एक्ट्रेस सारा अर्जुन को रणवीर की प्रेमिका के रूप में पेश किया गया है।
रणवीर और सारा अर्जुन की जोड़ी पर चर्चा
टीजर में सारा अर्जुन की कुछ ही झलकियां दिखाई गई हैं, लेकिन वह रणवीर के साथ रोमांटिक सीन्स में नजर आती हैं। उनके नए हेयरस्टाइल और स्टाइलिश लुक को देखकर पहचानना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, लेकिन दर्शकों ने रणवीर और सारा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया।
हालांकि, रणवीर और सारा के उम्र के फासले को लेकर इंटरनेट पर बहस भी शुरू हो गई है। रणवीर 6 जुलाई 2025 को 40 साल के हो गए हैं, जबकि सारा अर्जुन की उम्र सिर्फ 20 साल है। दोनों के बीच 20 साल का अंतर है, जिसे लेकर कुछ यूज़र्स ने इसे "असहज" बताया है।
इस विवाद पर अभी तक ना रणवीर और ना ही सारा ने कोई प्रतिक्रिया दी है।
क्या है 'धुरंधर' की कहानी?
फिल्म 'धुरंधर' का डायरेक्शन 'उरी' जैसी हिट फिल्म बना चुके आदित्य धर ने किया है। फिल्म की कहानी 'सच्ची घटनाओं' पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें देश के लिए लड़ने वाले अनजाने हीरो की कहानी दिखाई गई है।
दमदार स्टारकास्ट
इस फिल्म में कई बड़े सितारे अहम रोल निभा रहे हैं- रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर. माधवन - रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के रोल में दिख सकते हैं। संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी फिल्म में बड़े रोल में नजर आने वाले हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक्शन, देशभक्ति और इमोशन का जबरदस्त मिक्स होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications