भंसाली का दीवाली 2021 धमाका - बैजू बावरा रीमेक की स्टारकास्ट फाईनल
संजय लीला भंसाली ने इस दीवाली पर धमाका करते हुए दीवाली 2021 की बुकिंग कर सबको चौंका दिया। दीवाली 2021 पर संजय लीला भंसाली, बैजू बावरा रीमेक के साथ बड़े परदे पर दस्तक देंगे और अब फिल्म की स्टारकास्ट भी फाईनल मानी जा रही है।
फिल्म के हीरो होंगे, हमेशा की तरह - रणवीर सिंह। ये भंसाली और रणवीर सिंह की चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में साथ काम कर चुके हैं। वहीं फिल्म की हीरोइन के लिए नाम अभी फाईनल नहीं हुआ है।

लेकिन खबरों की मानें तो इस फिल्म में भंसाली, प्रियंका चोपड़ा को फाईनल कर सकते हैं। बैजू बावरा रीमेक, 1952 की इसी नाम की फिल्म का रीमेक है।
1952 की फिल्म के डायरेक्टर थे विजय भट्ट और फिल्म में भारत भूषण, सुरेंद्र और मीना कुमारी मुख्य भूमिका में थे। ये एक म्यूज़िकल फिल्म थी जिसका संगीत दिया था नौशाद ने। फिल्म तानसेन और एक गायक बैजू बावरा की कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications











