Opps..दीपिका और विराट को नाराज न कर दे अनुष्का की यह बात!

[बॉलीवुड न्यूज] एक्स-लवर्स अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह आज भी 'अच्छे दोस्त' हैं। जी हां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद अनुष्का शर्मा ने यह बात मानी है कि रणवीर आज भी उनके लिए खास हैं। एक फिल्म मैगजीन से बात करते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने रियल लाइफ और रणवीर सिंह से जुड़ी कई बातें कहीं। जिनमें से कुछ बातें हो सकता है दीपिका पादुकोण को अच्छी न लगे।

anushka sharma

आपको बता दें, रणवीर सिंह और अनुष्का ने बैंड बाजा बारात में साथ काम किया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशन पर काफी बातें हुई थीं। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था। बहरहाल, दोनों एक बार फिर जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में नजर आने वाले हैं।

जब इस बारे में अनुष्का से पूछा गया कि 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग के दौरान दोनों का बॉण्ड कैसा रहा तो अनुष्का ने सपाट शब्दों में कहा, 'शूट से पहले हमारी कोई बात नहीं हुई थी। यहां तक की हम शूट से सिर्फ तीन दिन पहले एक दूसरे से मिले थे। हम लंबे समय के बाद एक दूसरे के सामने थे, लिहाजा काफी खुशी हुई। ऐसा लगा जैसे दो पुराने दोस्त मिले हों।'

पढ़ें- 5 Reasons: क्यों देखें अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10

अनुष्का ने कहा कि, रणवीर और मैं काफी अच्छे दोस्त हैं। मुझे वह काफी पसंद है और मुझे पता है कि मैं भी उसे काफी पसंद हूं। हम दोनों के बीच एक स्पेशल बॉण्ड है जो हमेशा रहेगा। अगर शूट की बात की जाए तो, अनुष्का ने कहा कि, दिल धड़कने दो के दौरान भी उन्होंने उसी तरह मस्ती की, जैसा उन्होंने बैंड बाजा बारात के दौरान की थी।

इतना ही नहीं, अनुष्का ने रणवीर से संबंधित कुछ ऐसी बातें भी शेयर कीं, जो अनुष्का को पसंद नहीं आती। लेकिन अनुष्का ने कहा कि, रणवीर के लिए उनमें काफी धैर्य है, जो किसी और के लिए नहीं है। हम्ममम.....बहरहाल, अनुष्का आपकी ये बातें शायद आपको ''जस्ट फ्रैंड'' रणवीर की गर्लफ्रैंड दीपिका पादुकोण को पसंद न आए। वहीं, विराट कोहली भी इन बातों से शायद थोड़ा नाराज हों।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X