DeepVeer Wedding: मेंहदी सेरेमनी में इमोशनल हुईं दीपिका, रणवीर सिंह ने ऐसे मनाया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार था वो आज खत्म होने वाली है और दोनो आज पत्नी पत्नी बनकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। इस समय जो खबर आ रही है वो आपको भी काफी ज्यादा खुश कर देगी क्योंकि कल कुछ ऐसा हुआ जिससे ये साबित होता है कि रणवीर सिंह एक परफेक्ट पति है। खबर है कि शुभा मुदगल कल मेंहदी सेरेमनी के मौके पर ठुमरी पर परफॉर्म कर रही थीं और तभी दीपिका पादुकोण इमोशनल हो गईं।
इन सब रश्मों के बीच दीपिका पादुकोण की आंखों में आंसू आ गए और उन्होने फिर जो किया वो काबिले तारीफ था। दरअसल ये देखकर रणवीर तुरंत उनके पास गए और उनको गले से लगा लिया और मनाने लगे।

इसके बाद फिर से दीपिका के चेहरे पर मुस्कान आ गई। क्योंकि वहां पर किसी को भी फोन ले जाने की इजाजत नही है तो किसी भी तरह की फोटोज सामने नहीं आ रहीं है। मेहमानो ने बताया कि कल रणवीर ने सिल्क का कुर्ता पजामा पहना था और काफी ज्यादा धमाल किया।
उन्होने ढोल के साथ साथ गल्ला गूड़िंयां और तूने मारी एंट्रियां जैसे गानों पर जमकर डांस भी किया। सके अलावा संगीत में मेहंदी नी मेहंदी, गुड़ नाल इश्क मिट्ठा, काला शाह काला, मेहंदी है रचने वाली जैसे गानों की डिमांड रही। इसके साथ ही फंक्शन में पंजाबी और सिंधी गानों का तड़का लगा।


Click it and Unblock the Notifications