रणवीर को काटा डेंगू मच्छर ने अस्पताल में भर्ती!

Ranveer Singh hospitalized suffering from Dengue
रणवीर सिंह को उनकी हर एक फिल्म के दौरान एक बार तो अस्पताल के चक्कर काटने ही पड़ते हैं। भले ही वो गुंडे हो, लुटेरा हो या फिर रामलीला। पहले तो उन्हें सिर्फ कहीं ना कहीं चोट लगती थी और वो कुछ दिन आराम करते थे लेकिन इस बार तो रणवीर को कुछ ज्यादा ही लंबा चक्कर पड़ गया। उन्हें गुंडे फिल्म की शूटिंग के दौरान डेंगू मच्छर ने काट लिया है और अब रणवीर सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। रणवीर सिंह को डेंगू होने की खबर यशराज की स्पोक्सपर्सन ने भेजी और साथ ही लिखा है कि रणवीर इतनी हालत खराब होने के बावजूद काफी हिम्मत दिखा रहे हैं और उनका जोश वही पहले जैसा है।

रणवीर सिंह जब गुंडे फिल्म की शूटिंग करने दुर्गापुर गये थे और वहीं पर शूटिंग के दौरान ही उन्हें मच्छर के काटने से डेंगू हो गया। लेकिन रणवीर नहीं चाहते थे कि उनकी फिल्म के निर्माता को किसी तरह की मुश्किल हो इसलिए उन्होंने अपनी शूटिंग चालू रखी। तेज बुखार और कमजोरी के बावजूद वो लगातार फिल्म की शूटिंग करते रहे। लेकिन वापस मुबई आने के बाद वो डॉक्टर के पास गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टर भी हैरान थे कि इतनी कमजोरी और इतने तेज बुखार के बावजूद रणवीर सिंह कैसे लगातार शूटिगं कर रहे थे।

कलर्स की स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि अभी तक रणवीर कब तक ठीक होंगे इसे लेकर कोई कंफर्म डेट नहीं दी गयी है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द से जल्द रणवीर ठीक होकर वापस शूटिंग शुरु करेंगे। रणवीर सिंह के फैन्स इस खबर से परेशान हैं और चाहते हैं रणवीर जल्दी से ठीक हो जाएं। रणवीर के साथ मौजूद उनके करीबी लोगों ने बताया है कि रणवीर अभी भी उतने ही जोश से भरे हैं जैसे पहले रहते थे। डेंगू बीमारी भी रणवीर के जोश को कम करने में नाकायाब रही।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X