अभी तो फिल्म ब्लॉकबस्टर नहीं हुई लेकिन करोड़ों में बढ़ाई FEES
बॉलीवुड में एक्टर्स की कीमत फीस से आंकी जाती है और इस समय सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली हीरोइन हैं दीपिका पादुकोण जिन्होंने पद्मावत के लिए 13 करोड़ की फीस ली।
वहीं फिल्म में शाहिद और रणवीर ने 9 करोड़ लिए थे। लेकिन अब पद्मावत के सुपरहिट होने के बाद शाहिद का तो पता नहीं, रणवीर सिंह ने अपनी फीस ज़रूर बढ़ा ली है और दीपिका के बगल आकर खड़े हो गए हैं।

जी हां, यानि कि रणवीर सिंह अब हर फिल्म के लिए 13 करोड़ चार्ज लेंगे। वैसे जैसा उनका करियर चल रहा है कोई भी उन्हें ये फीस देने को तैयार है।
एक्टर्स के लिहाज़ से ये फीस फिर भी कम है। अक्षय कुमार एक दिन का एक करोड़ रूपये लेते हैं वहीं शाहरूख से सलमान तक फिल्म में अपना प्रॉफिट शेयर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications