..................... Ranveer Singh hand in hand taking care of pregnant wife deepika padukone latest video and photos - Hindi Filmibeat

Ranveer Deepika Spotted: जब से प्रेग्नेंट हुई हैं दीपिका पादुकोण, हाथ छोड़ने का नाम हीं नहीं ले रहे हैं रणवीर

Ranveer Singh Deepika Padukone

Ranveer Singh Deepika Padukone Latest Video: सुपरस्टार कपल रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में रणवीर सिंह अपनी प्रेग्नेंट वाइफ का खास ख्याल रखते दिखाई दे रहे हैं। कपल हाल ही में अंबानी के जश्न में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचा था जहां से लैटते हुए उन्हें स्पॉट किया गया।

इस दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इन दौरान रणवीर सिंह ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ दीपिका पादुकोण का हाथ पकड़ा हुआ है। इस कपल का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और उनकी तारीफ कर रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में हिस्सा लिया था। दोनों के तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब जामनगर से मुंबई के लिए निकले हैं। इस कपल की एयरपोर्ट में एंट्री करते समय की कई फोटोज वायरल हो रही हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। अधिकतर फैंस ने लिखा है कि प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का खयाल रखो।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ड्रेस की बात करें तो एक्टर ने जींस के साथ टी-शर्ट पहनी हुई थी। वहीं, एक्ट्रेस ने टॉप के साथ जींस पहनी हुई थी। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस को बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने बच्चे को जन्म देंगी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। इस तरह से ये कपल शादी के 6 साल बाद फैंस को खुशखबरी सुनाने वाला है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पेरेंट्स बनने की खबर से फैंस काफी खुश हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस ने उन्हें खूब बधाई दी है।

रणवीर और दीपिका के पास कई फिल्में हैं। रणवीर 'डॉन 3' और 'शक्तिमान' में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका 'कल्कि एडी 2898' और 'सिंघम अगेन' में काम करती नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X