Just In: रणवीर सिंह की हल्दी की रस्म, देखिए ये शानदार तस्वीरें, दीपिका बनेंगी दुलहनिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रसमें शुरू हो चुकी हैं। जहां दीपिका के परिवार में उनकी शादी के लिए नंदी पूजा का आयोजन जो कि दक्षिण रिवाज़ों के अनुसार एक महत्तवपूर्ण रस्म होती हैं। वहीं अब आज रणवीर सिंह की हल्दी की रस्म पूरी हुई हैं। रणवीर सिंह के बांड्रा आवास में ये रस्म हुई जहां से बेहद प्यारी तस्वीरें वायरल हुई हैं।

रणवीर सिंह पर हल्दी का पीला रंग चढ़ा हुआ है और वो अपने दोस्तों और परिवारों के साथ अपनी शादी की रस्मों की शुरूआत पूरे जश्न के साथ शुरू कर चुके हैं। इस मौके पर उनके साथ नज़र आईं, यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा जो कि रणवीर के करियर की शुरूआत में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।

ranveer-singh-haldi-ceremony-pics-set-the-countdown-deepveer-wedding

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, 13 - 14 नवंबर को इटली के एक खूबसूरत विला में सात फेरों में बंधने वाला है। बॉलीवुड से इस शादी में फिलहाल करण जौहर, फराह खान, अर्जुन कपूर और शाहरूख खान आमंत्रित हैं। ये सभी लोग दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बेहद करीब हैं।

माना जा रहा है कि दीपिका और रणवीर, दो परंपराओं के अनुसार शादी करने वाले हैं। वहीं 1 दिसंबर को वो मुंबई में अपने दोस्तों के लिए एक काफी भव्य रिसेप्शन की पार्टी देने वाले हैं।

देखिए उनकी शादी की रस्मों की ये शुरूआती तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X