रणवीर-गोविंदा ने मिलाई ताल से ताल, फैंस हुए एक्साइटेड!

Ranveer Singh danced with Govinda
रणवीर सिंह और गोविंदा भले ही एक दूसरे की तारीफें कर रहे हों और ये जता रहे हों के वो दोनों एक दूसरे के फैन हैं। लेकिन रणवीर और गोविंदा के असली फैंस भी इन दोनों जोशीले एक्टर्स को एक साथ डांसिगं स्टेप्स करते देखने को बेताब हैं। रणवीर सिंह का कहना है कि वो बचपन से ही गोविंदा के फैन हैं और उन्होंने गोविंदा की कई फिल्में बार बार देखी हैं। वहीं गोविंदा का कहना है कि रणवीर सिंह की फिल्म राम लीला में रणवीर का डांसिग नंबर ततड़ ततड़ उन्हें बहुत भाया। गोविंदा ने कहा कि वो तो रणवीर की डांसिंग के फैन ही हो गये। गोविंदा और रणवीर ने अपनी अगली फिल्म किल दिल में एक दूसरे के साथ काम किया है और कुछ डांसिंग स्टेप्स भी शेयर किये हैं।

रणवीर और गोविंदा एक दूसरे के साथ काम करने और डांस करने को लेकर जितना एक्साइटेड हैं उससे कहीं ज्यादा उनके फैंस दोनों की डांसिंग को देखने को बेताब हैं। गोविंदा जहां अपने समय के सबसे जोशीले और एंटरटेनिंग एक्टर माने जाते थे वहीं आज के दौर में रणवीर सिंह को भी लोग सुपर एक्साइटेड एक्टर कहकर बुलाते हैं। लोगों को लगता है कि कभी कभी रणवीर ओवर एक्साइटेड हो जाते हैं। लेकिन गोविंदा के साथ उन्हें देखने का अपना एक अलग ही मजा होगा। गोविंदा भी अपनी डांसिंग और अपनी जोशीली एक्टिंग को लेकर दर्शकों के बीच काफी मशहूर थे। रणवीर सिंह को भी कुछ उसी कैटगिरी में गिना जाता है।

गोविंदा ने हाल ही में कहा कि उन्हें लगता है कि रणवीर सिंह एक बहुत ही बेहतरीन एक्टर हैं और उनकी डांसिग भी बेहतरीन है। रणवीर सिंह ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि किल दिल में उन्होंने गोविंदा के साथ एक डांस सीक्वेंस भी शूट किया है और ये उनके लिए सपने का सच होने जैसा है। गोविंदा के गानों पर वो ही डांस करके वो आज तक अपने दोस्तों को एंटरटेन किया करते थे और आज उन्हें खुद गोविंदा के साथ डांस करने का मौका मिला। किल दिल में गोविंदा ने निगेटिव किरदार निभाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X