..................... Ranveer Singh got injured admitted to hospital, गुंडे रणवीर हुए घायल पहुंचे अस्पताल - Hindi Filmibeat

गुंडे रणवीर हुए घायल पहुंचे अस्पताल

Ranveer Singh
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का शूटिंग के दौरान घायल होना लगा ही रहता है। कुछ ऐसा ही हुआ हाल ही में रणवीर सिंह के साथ। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले रणवीर सिंह हाल ही में फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग के दौरान घायल हो गये और उनकी हालत इतनी खराब हो गयी कि उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया। रणवीर के साथ उनके साथ कर रहे एक डांसर को भी हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अब रणवीर ठीक हैं और जल्द ही वो शूटिंग पर भी वापस आ जाएंगे।

हुआ कुछ यूं कि रणवीर सिंह जो कि हर काम बड़े ही जोश के साथ करते हैं हाल ही में फिल्म गुंड़े के एख गाने जश्ने इश्क की शूटिंग कर रहे थे। इस गाने की शूटिंग चल रही थी मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित चांदीवली स्टूडियो में। इस शूटिंग के दौरान रणवीर बड़े ही जोश के साथ डांस कर रहे थे। फिल्म के निर्देशक ने उनके कहा भी कि वो इस डांस को जरा आराम से करें। कहीं उन्हें चोट ना लग जाए या फिर स्टूडियों में कुछ टूट ना जाए। लेकिन रणवीर तो किसी के सुनते ही नहीं। उन्होंने उसी जोश के साथ डांस करना जारी रखा। रणवीर सिंह के साथ फिल्म के दूसरे एक्टर अर्जुन कपूर भी मौजूद थे।

अचानक रणवीर के गाल पर उनके एक साथ डांसर का सर बड़ी ही तेजी के साथ टकराया। रणवीर का गाल कट गया और उनके गाल से काफी खून निकलने लगा दूसरी तरफ उस डांसर के सर से भी काफी खून निकलने लगा। हालत को गंभीर देखते हुए सभी ने रणवीर सिंह और उस डांसर को जल्द से जल्द हॉस्पिटल पहुंचाया। फिल्हाल दोनों की तबियत ठीक है और कहा जा रहा है कि जल्द ही रणवीर भी शूटिंग पर वापस आ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X