पद्मावती के सेट पर चोटिल हुए रणवीर..फिर भी करते रहे शूटिंग
रणवीर सिंह पद्मावती के सेट पर शूटिंग के दौरान घायल हो गए।
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर तीनों ही पद्मावती की शूटिंग में इन दिनों व्यस्त हैं। रणवीर सिंह के बारे में सभी जानते हैं कि वो कितने क्रेजी एक्टर हैं। अपने किरदार में बस रम जाने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। बस ऐसा ही इस बार भी हुआ कि वो अपने किरदार में इतने रम गए थे कि उन्हें कुछ पता ही नहीं चला।
दरअसल पद्मावती की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह को सर पर चोट लग गई और रणवीर सिंह शूटिंग में कुछ इस कदर खोए थे कि उन्हें पता भी नहीं चला कि कब उनके सर पर चोट लग गई। कट बोलने के बाद रणवीर सिंह को पता चला कि उन्हें इतनी जोरों की चोट लगी है।

उन्हें वहां से तुरंत प्राथमिक चिकित्सा के लिए तुंरत अस्पताल ले जाया गया। अब रणवीर सिंह पहले से ठीक हैं। आपको बता दें कि पद्मावती में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान कह अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा भी था कि अलाउद्दीन एक हैवान इंसान था।


Click it and Unblock the Notifications