रणवीर अस्पताल में रुके रहे दीपिका के आने तक, प्रमोशन स्ट्रैटजी!

रणवीर सिंह जब अस्पताल से बाहर निकले तो उनके फैन्स और मीडिया के लोग भारी मात्रा में भीड़ जमाकर खड़े थे। रणवीर को देखते ही सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गयी और सभी ने रणवीर को उनके ठीक होने पर शुभकानाएं दीं और कहा कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर वापस से अपने काम पर लग जाएं। रणवीर ने भी जब इतने सारे फैन्स को अपना इंतजार करते देखा तो वो भी काफी खुश हो गये और उनके चेहरे पर भी मुस्कान आ गयी। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी फैन्स को थैक्स कहा कि उन्होंने रणवीर को इतना प्यार और इतना आशीर्वा दिया। उसके बाद रणवीर अपनी गाड़ी में बैठकर वापस घर आ गये।
दीपिका पादुकोण जो कि पिछले कुछ समय से इंडिया से बाहर थीं कल यानी 3 अक्टूबर को ही वापस मुंबई आई थीं और आते ही सबसे पहले वो अपने को-स्टार रणवीर से मिलने हिंदुजा अस्पताल पहुंची। वहां पर रणवीर को बेहतर देख दीपिका को काफी खुशी हुई और वो रणवीर को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देकर बाहर आ गयीं। दीपिका के जाने के करीब दो या तीन घंटो बाद ही रणवीर के डिस्चार्ज होने की खबर आई। अब लोगों का यही मानना है कि फिल्म रामलीला के प्रमोशन के लिए रणवीर को तब तक अस्पताल में रखा गया जब तक दीपिका खुद आकर उनसे नहीं मिल लीं। भाई फिल्म का सवाल है हिट होना ना होना एक्टर-एक्ट्रेस के बीच की कैमिस्ट्री पर निर्भर करता है।


Click it and Unblock the Notifications











