रणवीर सिंह को अपना AI जेनरेटेड डीपफेक वीडियो देख आया गुस्सा, दर्ज कराई FIR

Ranveer Singh got angry after seeing his AI generated deepfake video: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने अतरंगी लुक और बेहतरीन अदाकारी के लिए पसंद किए जाते हैं। बीते दिनों वे एक इवेंट के लिए वाराणसी गए थे। जहां मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन का प्रदर्शन किया साथ ही में एक्टर मीडिया इंटरव्यू में पीएम मोदी की तारीफ भी करते नजर आए, लेकिन इस वीडियो के बाद उनका Ai जेनरेटेड वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह बुरी तरह से पीएम मोदी की आलोचना करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था जिससे उनकी भी छवी पर असर पड़ रहा था। इस वीडियो में उनकी आवाज और उनके शब्दों को बड़ी ही सफाई से बदला गया है।
दर्ज करवाई FIR
अपने इस डीपफेक वीडियो को देख रणवीर सिंह को गुस्सा आ गया है। रणवीर सिंह ने अब इस मामले पर जोर देते हुए FIR दर्ज करावाई है। बता दें कि आधिकारिक प्रवक्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने की पुष्टी की है। एक्टर की कंप्लेंट के बाद साइबर सेल वाले भी एक्शन में आए गए हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। स्पोकपर्सन ने कहा कि रणवीर सिंह का जो डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था इसके खिलाफ हमने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। बता दें कि रणवीर सिंह भी अपने फॉलोअर्स को आगाह करते हुए कहा कि- डीपफेक से बचो दोस्तों।
| Uttar Pradesh: Actor Ranveer Singh says, "I cannot express in words the experience that I have had today. Life long I have been a devotee of lord Shiva and I have come here for the first time..."#Kashi #RanveerSingh #ModiKiGuarantee #ModiKaParivaar #BJP4India pic.twitter.com/ZZKYXeAa1v
— Saurabh Pandey (Modi Ji Ka Parivar) (@saurabhpandebjp) April 15, 2024
क्या था उस वीडियो में
रणवीर सिंह के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह की आवाज में AI टेक्नोलॉजी की मदद से बदलाव किया गया है साथ ही उनके शब्द भी बदल दिए हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते नजर आ रहे हैं। इस डीपफेक वीडियो में रणवीर सिंह कहते हैं कि 'मोदी जी का उद्देश्य यही है कि वह सेलिब्रेट करें हमारे दुखी जीवन और दर्द को। हमारी बिरोजगारी और मंहगाई को क्योंकि यह जो भारतवर्ष है वो अनन्या काल की तरफ ऐसे बढ़ रहा है। इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि हमारे विकास और न्याय को मांगना कभी नहीं भूलना चाहिए। इसी के साथ ही आगे वोट की मांग भी की गई है। इस वीडियो में कई चीजें जैसे आवाज और लहजा भी बदला नजर आ रहा है।' बता दें कि रणवीर सिंह के पहले आमिर खान भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications