दीपिका पादुकोण की तस्वीर पर रणवीर सिंह का जबरदस्त कमेंट- 'दिल ले गए डिंपल्स तेरे..'
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रियल लाइफ में कैमिस्ट्री फैंस को खूब इंटरटेन करती है। अक्सर दोनों सितारे एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते दिखते हैं। खासकर रणवीर तो दीपिका की तस्वीरों पर अपना प्यार जाहिर करने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाते। उदाहरण के तौर पर हाल ही में दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिनमें से एक तस्वीर पर रणवीर सिंह ने लिखा- दिल ले गए डिंपल्स तेरे। कोई शक नहीं कि इनकी जोड़ी जबरदस्त है।

ये तस्वीरें Tissot इवेंट की है, जहां दीपिका वाइट टॉप और सिल्वर पैंट में नजर आ रही हैं। जहां एक तस्वीर में रणवीर ने दीपिका के स्माइल की तारीफ की है। तो वहीं, दूसरी तस्वीर पर रणवीर सिंह ने लिखा- Taught her well ! 😁 Whaat-ay good Sindhi Bahu 💎💎💎
जाहिर है दीपिका- रणवीर का यह प्यार और दिल्लगी फैंस को बेहद पसंद है। फिल्मों की बात करें तो कबीर खान की '83 में एक बार फिर दोनों सितारे साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में हैं, जबकि दीपिका उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में भी दिखेंगी। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications

