धमाकेदार एक्शन और.. सिंघम + दबंग.. BOX OFFICE पर मचेगा धमाका!
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने जमकर बॉडी बनाई है। हाल ही में रणवीर ने कहा कि रोहित शेट्टी ने कुछ महीने पहले ही मुझे निर्देश दिया था कि उन्हें किस तरह की बॉडी चाहिए थी। फिल्म में काफी सारे एक्शन सीन्स हैं, जिसके लिए एक बॉडी टाइप की जरूरत है।
सिंबा में रणवीर सिंह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा भी था कि रणवीर को इस तरह आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। रणवीर ने अब तक किसी फिल्म में इस तरह का एक्शन नहीं किया है।

वहीं, रणवीर भी रोहित शेट्टी के साथ काम करके बहुत खुश हैं। रणवीर ने कहा कि रोहित मसाला फिल्मों के किंग हैं और मसाला फिल्में तो मेरी खून में दौड़ती है। मैं सिंबा को लेकर बेहद उत्साहित हूं।
सिंघम और दबंग से तुलना होने पर रोहित शेट्टी ने कहा कि दबंग और सिंघम अब ऐसे किरदार बन चुके हैं.. कि कोई भी पुलिस वाली फिल्म बनाओ तो लोग उनसे तुलना करने लगते हैं। लेकिन सिंबा पूरी तरह से अलग फिल्म है। सिंबा का किरदार है संग्राम भलेराव.. यह सिंघम जैसा गंभीर नहीं है। वह बदनाम, शैतान, एनर्जी से भरपूर है। रोहित शेट्टी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग सिंबा को भी मेरी पिछली फिल्मों जितना ही प्यार देंगे।
बहरहाल, यहां देंखे पुलिस के किरदार में कुछ पॉपुलर एक्टर्स-


Click it and Unblock the Notifications











