..................... Ranveer Singh gifts himself a car on his birthday - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह ने जन्मदिन पर खुद को दिया इतना शानदार गिफ्ट...शानदार

रणवीर सिंह ने खुद को जन्मदिन पर कार गिफ्ट किया।

By Shweta

रणवीर सिंह आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुबह से ही लगातार वो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं और उनके फैन्स भी उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहें। रणवीर सिंह के लिए ये जन्मदिन बेहद खास है। एक तो उनकी पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में स्टेट्यू लगने वाली है और साथ ही उन्होंने खुद को जन्मदिन पर एक शानदार तोहफा दिया है।

जी हां रणवीर सिंह ने खुद को एक शानदार गिफ्ट की है। इस कार को लेने के बाद वो सबसे पहले दीपिका के यहां पहुंचे और उनके साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी निकल गए। रणवीर सफेद कार में काफी खुश लग रहे थे तो दीपिका पादुकोण भी उनके साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं।

ranveer-singh-gifts-himself-a-car-on-his-birthday

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले काफी समय से साथ में नहीं दिख रहे हैं। बहुत ही कम पब्लिक इवेंट में दोनों साथ नजर आते हैं। इस वजह से इनकी ब्रेकअप की भी खबरें आईं लेकिन इतना तो तय है कि दीपिका पादुोकण और रणवीर सिंह की दोस्ती बिल्कुल कायम है।

फिलहाल रणवीर सिंह अपनी अगली संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वो अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा वो जोया अख्तर की गली ब्वॉय में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट आलिया भट्ट होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X