बेटी के जन्म के बाद रणवीर सिंह ने खुद को गिफ्ट की इतनी महंगी कार? कीमत जानकर लगेगा झटका!

Ranveer Singh Car Gift- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले महीने अब घर में आ रही नन्ही जान को लेकर चर्चा रहे थे। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया है और इस वक्त उसको लेकर बातें हो रही हैं।
लेकिन ऐसे में रणवीर ने अपने आपको क्या गिफ्ट किया है वो आपको हैरान कर देगा। पता चला है कि पद्मावत एक्टर ने खुद को करोड़ों रुपए का गिफ्ट दिया है। जी हां, ये गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि एक कार है जिसकी कीमत करीब 4.74 करोड़ रुपए है।
इस कार का नाम रेंज रोवर 4.4 LWB है जो कि अब उनके घर में हैँ। इसको लेकर चर्चा तब हुई जब एक तस्वीर सामने आई जिसमें '6969' नंबर की एक कार जिसका रंग हरा है वो उनके घर के पास खड़ी देखी गई। इसके बाद से लोग बात कर रहे थे कि रणवीर सिंह ने खुशी में अपने आपको ये कार दी है।
बीते महीने रणवीर सिंह ने अपने पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर लोगों को दी थी। उन्होने कहा था कि, "वेलकम बेबी गर्ल!" इसके बाद पूरी इंडस्ट्री ने उनको बधाई दी थी। इसके बाद सभी के पोस्ट वायरल हुए थे।
इस लिस्ट में दीया मिर्जा, रिया कपूर, भूमि पेडनेकर निक जोनास, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर और श्रेया घोषाल जैसे कई सितारे शामिल थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिलहाल ब्रेक पर हैं और अपने नवजात बच्चे के साथ में समय गुजार रहे हैं। ये दोनों फिर से कब सामने आते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications