दर्शकों पर रणवीर सिंह ने अचानक लगाई छलांग, एक लड़की हुई घायल, बचकानी हरकत पर जमकर लताड़े गए
Recommended Video

रणवीर सिंह की दिक्कत ये है कि वो बड़े नहीं हो पाए। उनका बचकानापन अक्सर लोग हंसी मज़ाक में निकाल देते हैं लेकिन इस बार रणवीर के अति उत्साह ने लोगों को परेशानी में डाल दिया और फिर उन्हें माफी मांगनी पड़ी। हुआ यूं कि लैक्मे फैशन वीक के दौरान, रणवीर सिंह, अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय का प्रमोशन भी कर रहे थे और रैप गा रहे थे।
दर्शक उत्साहित थे और उनका हौसला बढ़ा रहे थे। लेकिन रणवीर का हौसला इतना बढ़ गया कि अचानक उन्होंने दर्शकों के बीच छलांग लगा दी। कोई भी उनकी इस हीरोगिरी के लिए तैयार नहीं था। नतीजा ये हुआ कि इस पूरे कांड के दौरान, एक लड़की से घायल हो गई और लोग उसकी मदद के लिए दौड़े।

रणवीर की हरकत से परेशान लड़की की तस्वीर अगले ही दिन एक न्यूज़पेपर ने छाप दी जिसके बाद से ये तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो रही है और लोग जमकर रणवीर सिंह को लताड़ रहे हैं। कुछ उन्हें बड़ा होने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ का कहना है कि उत्साहित रहना अच्छी बात है लेकिन अति किसी भी चीज़ की अच्छी नहीं होती है।
हालांकि रणवीर ने अपनी इस गलती की ज़िम्मेदारी तुरंत ही लेते हुए ट्विटर पर माफी भी मांगी है। लेकिन फिलहाल तो उन्हें लोगों के गुस्से का ही शिकार होना पड़ रहा है। रणवीर के फैन क्लब्स भी उनकी इस गलती का स्पष्टीकरण देते हुए कह रहे हैं कि रणवीर ने भविष्य में सावधान रहने का वादा किया है।
वैसे भले ही इस बार रणवीर का अति उत्साहित होना भारी पड़ गया है लेकिन पहले भी कई बार उन्होंने काफी बचकानी हरकतें की हैं जिससे कुछ लोग चिढ़ गए तो कुछ बस हंस कर टाल गए -


Click it and Unblock the Notifications

