बेटी दुआ को छोड़ कजिन की शादी में पहुंचे रणवीर-दीपिका, खूबसूरत बीवी का पहले से भी ज्यादा ख्याल रखते दिखे रणवीर

Ranveer Singh Deepika Padukone

Ranveer Singh Deepika Padukone: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई में एक शादी में स्पॉट किया गया। इस फैमिली वेडिंग से पावर कपल की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। रणवीर सिंह की कजिन की शादी में दोनों में बेहद खूबसूरत अंदाज में शिरकत की और मां बनने के बाद दीपिका के इस बला से खूबसूरत अंदाज से किसी की भी नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं।

बेटी दुआ के जन्म के बाद ये कपल साथ में बेहद कम ही दिखाई देते है। वहीं इस बार दोनों ने अपने ट्रेडिशनल लुक से हर किसी को खुश कर दिया है।

दीपिका जो अपनी सदाबहार खूबसूरती के लिए मशहूर हैं, गुलाबी रंग के जटिल कढ़ाई वाले अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने आउटफिट को हैवी जूलरी और लाइट मेकअप के साथ पेयर किया। इससे उनकी खूबसूरती में चार चांद और लग गए। दूसरी ओर, रणवीर ने सफेद कढ़ाई वाली शेरवानी में उनके साथ काफी जंच रहे थे।

शादी के वेन्यू के बाहर रणवीर दीपिका हाथ थामने दिखाई दिए। इसके साथ ही रणवीर सिंह पहले से भी ज्यादा पजेसिव लग रहे थे। दोनों के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री दिखाई दे रही थी। मस्तानी जहां नजाकत भरी चाल के साथ चलती दिखाई दे रही थी तो वहीं रणवीर सिंह ने जेंटलमैन की तरह उन्हें गाड़ी में बैठाया।

दीपिका और रणवीर अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को बैलेंस करते हुए माता-पिता के रूप में अपनी नई जर्नी को अपना रहे हैं। दीपिका फिलहाल पूरा समय अपनी बेटी को दे रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ कीमती पलों का आनंद ले रही हैं। इस बीच, रणवीर अपने आने वाले प्रोजेक्ट में बिजी हैं, जिसमें आदित्य धर की फिल्म दुरंधर भी शामिल है, जो 2025 के अंत में रिलीज़ होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X