इस सुपरस्टार की पेरिस में लगेगी Wax Statue..शाहरुख..ऐश्वर्या के बाद तीसरे स्टार
रणवीर सिंह का पेरिस में ग्रेविन में वैक्स स्टेट्यू लगाया जाएगा।
रणवीर सिंह के लिए जन्मदिन पर इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता था। जी हां रणवीर सिंह का वैक्स स्टेट्यू फ्रांस के ग्रेविन में लगाया जाएगा। रिर्पोर्ट्स की माने तो उनके शरीर का माप पिछले साल ही ले लिया गया था जब वो बेफिक्रे की शूटिंग के दौरान फ्रांस में थे।
ये रणवीर सिंह के फैन्स के लिए काफी खुशी की बात है। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के बाद रणवीर सिंह तीसरे भारतीय फिल्म स्टार हैं जिनका मोम का पुतला यहां लगाया जाएगा। हो सकता है इसे उनके 32वें जन्मदिन यानि की आज लोगों के सामने लाा जाए।

इंडियन एक्सप्रेस की रिर्पोट के अनुसार रणवीर सिंह ने इस मौके पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "ये वाकई बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट है जो मुझे हमेशा पेरिस की सुनहरी याद दिलाएगा। मैं म्युजियम का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे वहां अपने दिल में जगह में दी है।"
फिलहाल रणवीर सिंह अपनी अगली संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वो अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा वो जोया अख्तर की गली ब्वॉय में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट आलिया भट्ट होंगी।


Click it and Unblock the Notifications












