मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर के बच्चों ने दिया रणवीर सिंह की गली बॉय को सीधा चैलेंज, देखिए वीडियो
दो गली के रैपर - डिवाईन और नैज़ी की ज़िंदगी पर बनी रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय, ताबड़तोड़ तरीके से चल रही है और लोगों का दिल भी जीत रही है। और अब आने वाली फिल्म मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर से इन्हीं गलियों के तीन बच्चों ने रणवीर सिंह की रैप स्टाईल में उनसे कुछ सवाल पूछे हैं।
रैप करते हुए ये बच्चे कहते नज़र आते हैं - गंदी बात हुई है मेरी गली में। दरअसल, फिल्म में एक छोटे सा बच्चा, अपनी मां का रेप हो जाने के बाद प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख कर पूछता है कि आपकी मां के साथ ऐसा होता तो क्या करते? दरअसल, उसकी मां खुले में शौच करने जाती है जब वो इसका शिकार हो जाती है।
ऐसे में उसका बेटा कनु, प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर हर जगह शौचालय बनवाने की मांग करता है। गली बॉय और मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर में समानता ये है कि दोनों ही फिल्मों सबसे बड़ी गरीबों की बस्ती - धारावी की कहानी है।
आप भी देखिए ये रैप जहां कनु उठाता है कुछ बेहद ज़रूरी सवाल। वहीं हम आपको याद दिलाते हैं कुछ बेहतरीन चाइल्ड आर्टिस्ट जिनकी फिल्में आपके दिल में घर कर गईं -


Click it and Unblock the Notifications











