पार्टी में रणवीर सिंह का धमाका, कभी संजय दत्त से गवाया धुरंधर सॉन्ग तो कभी शाहरुख खान के साथ दिया पोज

Mishka Kamboj Birthday: रणवीर सिंह इस धुरंधर 2 का सफलता का जश्न मना रहे हैं और इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें एक पार्टी से वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में वो कभी शाहरुख खान के साथ तो कभी संजय दत्त के साथ नजर आ रहे हैं।

Mishka Kamboj

गौरतलब है कि ये सितारे बिजनेसमैन मोहित कंबोज की बेटी मिशका कंबोज के 16वें जन्मदिन पर मौजूद थी। ये एक शानदार पार्टी थी जहां पर सभी ने मिलकर खूब एंजॉय किया था। बता दें कि शाहरुख खान हमेशा की तरह काफी कूल लग रहे थे और उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी मौजूद थीं। इस शानदार पार्टी में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी पहुंची थीं।

Ranveer- Shahrukh- Sanjay Video: रणवीर सिंह ने जमकर की मस्ती

इस बर्थडे पार्टी से कई तरह की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। बता दें कि रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो संजय दत्त के साथ धुरंधर का टाइटल ट्रैक गाते दिख रहे हैं।

रणवीर सिंह के रैप करते हुए देखा जा सकता है। इसमें बाबा यानि संजय दत्त भी उनका साथ दे रहे हैं लेकिन वो सिर्फ हल्का हल्का हिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनके साथ शाहरुख खान पोज देते दिख रहे हैं। इस फ्रेम में शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही हैं जो कि रेड ड्रेस में कमाल लग रही हैं।

Shahrukh Khan King Look: शाहरुख खान ने खींचा ध्यान

शाहरुख खान इस तस्वीर में काफी कमाल के लग रहे हैं। वो इस वक्त अपनी फिल्म किंग को लेकर बिजी हैं जिसमें सुहाना खान भी नजर आने वाली है। सुहाना खान ने द आर्चीज से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई। किंग की बात करें तो ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। साल 2026 के अंत में शाहरुख खान एक बड़ा ब्लास्ट करने वाले हैं। फिलहाल आप देखिए रणवीर सिंह समेत इन सितारों की ये वीडियो..

Read more about: ranveer singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X