SHOCKING..खुद रणवीर ने ही लीक कर दिया पद्मावती में अपना फर्स्ट लुक!
रणवीर सिंह ने एक तस्वीर पोस्ट की है। ऐसा माना जा रहा है पद्मावती फिल्म में रणवीर का फर्स्ट लुक यही होगा।
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसके लिए सेट पर कड़ी सुरक्षा का इंतज़ाम है, ताकि फिल्म के लीड एक्टर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर का लुक लीक न हो जाए। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वरी पोस्ट की है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये रणवीर का पद्मावती में पहला लुक होगा। रणवीर ने अपनी आंखों की इस तस्वीर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, "XVII. XI. XVII."
यूं तो ये सिर्फ आखों की ही तस्वीर है, लेकिन इन आखों में रणवीर का गुस्से वाला लुक साफ झलक रहा है। आपको बता दें कि पद्मावती पिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications