First LOOK: कपिल देव बने रणवीर सिंह- जारी हुई फिल्म '83' की पहली झलक- एकदम शानदार

Recommended Video

Ranveer Singh shares FIRST look from Kapil Dev's biopic 83 is out | FilmiBeat

कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म '83 से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर का यह लुक आपको हैरान कर देगा। बता दें, यह फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप पर बनी है, जब भारत ने यह गौरव अपने नाम किया था। फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।

रणवीर सिंह आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। इसी खास मौके पर उन्होंने कपिल देव के लुक की पहली तस्वीर शेयर की है। जाहिर है लोगों को रणवीर का यह लुक बेहद प्रभावी लग रहा है। और कहीं ना कहीं फिल्म से भी उम्मीदें जुड़ती दिख रही हैं।

Ranveer Singh

बाजीराव मस्तानी हो या पद्मावत या गली बॉय.. रणवीर सिंह ने हर फिल्म में अपने किरदार को यादगार बनाया है। वह किरदार में इस कदम घुस जाते हैं कि कुछ वक्त के लिए फैंस भी भूल जाते हैं कि स्क्रीन पर रणवीर है या वह किरदार। ऐसा ही कुछ फिल्म 83 में भी दिख सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X