रणवीर को फ्लर्ट नहीं कैसोनोवा कहलाने से है परहेज
रणवीर सिंह जो कि बॉलीवुड में एक फ्लर्ट के रुप में जाने जाते हैं। रणवीर सिंह की हर रिलीज होने वाली फिल्म की एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरें सुनने को मिलती हैं। इस वजह से वो थोड़ा इंडस्ट्री में फ्लर्टी माने जाते हैं लेकिन असल में रणवीर को फ्लर्टी कहलाने में कोई एतराज नहीं है बल्कि वो तो खुद कहते हैं कि वो फ्लर्टी हैं लेकिन अगर कोई उनकी इमेज को कैसोनोवा जैसा बना दे तो इस बात से उन्हें जरुर परहेज है। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें फ्लर्टी टैग से कोई नाराजगी नहीं है लेकिन अगर कोई उन्हें कैसोनोवा की तरह बना दे तो उन्हें बुरा लगेगा। अपनी आने वाली फिल्म लुटेरा को लेकर भी रणवीर ने काफी बातें शेयर कीं।
रणवीर सिंह ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपने अफेयर की खबरों को गलत बताते हुए कहा कि ये तो इंडस्ट्री में रोज होता है। मेरी कोई भी फिल्म आती नहीं है कि उस फिल्म की एक्ट्रेस के साथ मेरे अफेयर की खबरें आ जाती हैं। सोनाक्षी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब मेरी और सोनाक्षी की फिल्म लुटेरा शुरु हुई तब उसके पहले हम दोनों ने एक मैगजीन के लिए कवर पेज शूट किया था और साथ ही एक स्टेज शो किया था। उसके बाद से ही हम दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आनें लगीं थीं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था।
रणवीर सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं जिस तरह से हर किसी में खूबसूरती देखता हूं और उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाता उसी वजह से मुझे लोग फ्लर्टी कहते हैं। लेकिन मुझे इसका बुरा नहीं लगता। क्योंकि रणवीर फ्लर्टी है। लेकिन मुझे कोई कैसोनोवा बना दे ये गलत है। मैं इस तरह का इंसान नहीं हूं। आइये जानते हैं रणवीर सिंह के इंटरव्यू के दौरान हुई कुछ बातें।


Click it and Unblock the Notifications